तपोवन पहाड़ी के दर्शनीय स्थल, गुफाएँ और मंदिर कैसे घूमें जानिए

तपोवन पहाड़ी

तपोवन पहाड़ी देवघर के दर्शनीय स्थलों में प्रमुख आकर्षण है। यह पहाड़ी झारखंड के देवघर से ८ किलोमीटर दूर है। तपोवन देवघर एक धार्मिक स्थल है। तपोवन पहाड़ी पर हिंदू और जैन कई गुफाएं हैं। गुफाओं और पहाड़ियों की एक श्रृंखला के रूप में स्थित है। तपोवन अपनी प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक महत्व के कारण पर्यटकों और तीर्थयात्रियों दोनों के लिए प्रमुख आकर्षण है। तपोवन पहाड़ी की खूबसूरत पहाड़ी चोटियों पर आप लगभग आधे घंटे की ट्रैकिंग करके पहुंच सकते हैं। जहां से दिखने वाला अद्भुत और मनोरम दृश्य निश्चित ही मंत्रमुग्ध कर देता है।

तपोवन पहाड़ी मंदिर – Tapovan hill temple in Deogarh in Hindi

तपोवन पहाड़ी मंदिर

तपोवन पहाड़ी की सांस्कृतिक प्रासंगिकता हिंदू धर्मग्रंथों में पाई जाती है। यहां शिव का एक मंदिर है जिसे तपोनाथ महादेव मंदिर कहा जाता है। गुफाओं में से एक में, एक शिव लिंग स्थापित है. और कहा जाता है कि ऋषि वाल्मीकि यहां तपस्या के लिए आए थे।

यह भी माना जाता है कि श्री बालानंद ब्रह्मचारी ने यहां सिद्धि (तपस्या के माध्यम से सफलता) प्राप्त की थी। और श्री बालानंद ब्रह्मचारी के शिष्य श्री मोहनानन्द ब्रह्मचारी भी यहाँ तपस्या के लिए आते थे।

तपोवन पहाड़ी का इतिहास – History of Tapovan hill in Hindi

तपोवन पहाड़ी का इतिहास

तपोवन की पहाड़ी के बारे में एक दंतकथा यह है कि यहां पर रावण तपस्या करने के लिए आता था। जब रावण यहां पर भगवान शिव की घोर तपस्या करने लगा तो सारे देवता जन इस बात से घबरा गए। देवताओं ने मिलकर रावण की तपस्या में विघ्न डालने की सोची और हनुमान जी को कहा गया कि हनुमान जी जाकर रावण की तपस्या भंग करें।

हनुमान ने पहाड़ी पर छलांग लगा दी और तपोवन पहाड़ी की चट्टानों को फोड़ दिया। उस पत्थर की दरार के बीच में एक हनुमान मंदिर है। दरार की भीतरी सतह पर, आप हनुमान का एक चित्र देख सकते हैं। यहां रामनवमी के अवसर पर ध्वजा चढ़ाने की अति प्राचीन परंपरा आज तक चली आ रही है।

पहाड़ी के नीचे एक छोटा कुंड (जल-निकाय) है जिसे सीता कुंड कहा जाता है। यह एक पवित्र जल कुंड है। कहा जाता है कि सीता यहां स्नान करती थीं।

तपोवन गुफाएँ की वास्तुकला – Architecture of Tapovan Caves in Hindi

तपोवन गुफाएँ की वास्तुकला

तपोवन पहाड़ी की यह गुफाएं गुप्त काल में बनी हुई हैं। वैसे तो यहां पर बहुत सी गुफाएं हैं और कुछ गुफाओं का निर्माण काल अलग भी हो सकता है लेकिन इनमें से ज्यादातर गुफाएं गुप्त राजाओं द्वारा बनाई गई हैं। इसलिए हम यह कह सकते हैं कि इन गुफाओं का निर्माण लगभग तीसरी शताब्दी में शुरू हो गया था।

तपोवन की गुफाओं में आपको कई सुंदर-सुंदर हिन्दू और जैन धर्म से जुड़ा मूर्तियां मिलेगी। यहां पर गुफाओं को बहुत जबरदस्त वास्तुकला से बनाया गया पुराने समय की बेहतरीन कारीगरी देखने को मिलेगी। गुफाओं का अति प्राचीन होने की वजह से ज्यादातर कारीगरी छिन्न-भिन्न हो चुकी है लेकिन अभी भी गुफा की खूबसूरती बरकरार है।

तपोवन पर देखने लायक जगहें – Places to visit in Tapovan hill in Hindi

तपोवन पहाड़ी के उपर कई सारे गुफाएं और पहाड़ियां है जिन्हें देखने के लिए पर्यटक पहुंचते है। तपोवन में देखने लायक जगह, जो मिस नही करना चाहिए :-

  • तपोनाथ महादेव मंदिर
  • हनुमान गुफा
  • सीता कुंड
  • जैन गुफाएँ

तपोवन पहाड़ी जाने का अच्छा समय – Best time to travel Tapovan hill in Hindi

यदि महीने की बात की जाए तो तपोवन पहाड़ी के साथ साथ पुरे देवघर घूमने का अच्छा समय शर्दियो ऑर्थत ऑक्टोबर से फ़रवरी तक का है। लईकिन दिन की बात की जाए तो आप सुबह और शाम के समय ही घूमने जाए क्यू की इस समय यहाँ का दृश्य बहुत ही सुहाना और मनमोहक होता है। याद रहे अँधेरा होने से पहले वापस आ जाए।

तपोवन कैसे पहुंचे? – How to reach Tapovan hills

यहां पहुंचने के लिए आप देवघर या जसीडीह से टैक्सी, बस या ऑटो ले सकते हैं।

  • तपोवन देवघर शहर से केवल 10 किमी और
  • जसीडीह शहर से 16 किमी दूर है।

निकटतम हवाई अड्डा – Nearest airports in Hindi

  • नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डा कोलकाता– 271 किलोमीटर
  • बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची – 250 किलोमीटर
  • लोक नायक हवाई अड्डा पटना – 255 किलोमीटर
  • देवघर हवाई अड्डा – 11 किलोमीटर

कहाँ रहा जाए? – Where to stay in Tapovan hill in Hindi

यदि आप एक एडवेंचर्स प्रेमी हैं और तपोवन, बासुकीनाथ, मयूराक्षी बांध (मसनजोर बांध) त्रिकुट पर्वत जैसे आस-पास के स्थानों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, त्रिकुट एक आदर्श विकल्प है। यहां आप उन सभी सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं जो एक शहर के होटलो में मिलता है है। आप झारखंड पर्यटन विभाग से आवास की उपलब्धता और अन्य विवरण पूछ सकते हैं:

आसपास कौन से दर्शनीय स्थल? – Nearby places to visit in Hindi

तपोवन पहाड़ के पास एक और सारे रोमांचक स्थान है। तपोवन पहाड़ियाँ, त्रिकुट पहाड़ से ऊंचाई और आकार में छोटी हैं, लेकिन यह अपनी प्राकृतिक और आध्यात्मिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। देवघर शहर मे एक दिन ठहर सकते हैं ।

तपोवन के लिए कुछ उपयोगी टिप्स:- Tips for visitors of Tapovan hill in Hindi

  • बंदरों से सावधान रहें। वे आपके छोटे-छोटे सामान जैसे सन ग्लास, कैमरा, मोबाइल, या कोई भी खाद्य पदार्थ छीन सकते हैं।
  • आरामदायक चप्पल या जूते पहनें। यह आपको सीढ़ियों से पहाड़ी पर चढ़ने में मदद करेगा।
  • बच्चों का खास ख्याल रखें। पहाड़ी पर बहुत सारे असमतल जगह हैं, और बच्चे गिर सकते हैं।
  • पर्याप्त पानी और नाश्ता ले जाएं।

तापोवन गुफाएं और पहाड़ी झारखंड का एक खास पर्यटन स्थल हैं जो प्राकृतिक सौंदर्य के साथ-साथ आपके आंतरिक शांति को भी प्रदान करते हैं। यहां प्रकृति के साथ समय बिताने से आपको न केवल आनंदित करेगा, बल्कि आपकी आत्मा को शांति भी मिलेगी। इसे अपने अगले पर्यटन यात्रा की सूची में शामिल करें और इस खूबसूरत स्थल का आनंद लें।

और पड़े : घूमें झरनों का शहर रांची कैसे पहुँचें, कहाँ ठहरें, सारी जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top